फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तमंचे के साथ तीन पशु तस्कर धराए, आठ गोवंश बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा पुलिस ने रविवार को जमुआ मोड़ पर वाहनों की चेकिंग के दौरान तीन पशु तस्करों को पकड़ लिया। वह पिकअप में अवैध रूप से आठ गोवंश लादकर ले जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिव्यप्रकाश सिंह ने बताया कि एसआई विजयी कुमार मुखबिर की सूचना पर जमुआ मोड़ पर वाहनों की जांच कर रहे थे। पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें सात जिंदा गाय व एक बैल ठूसकर भरे हुए मिले। मौके से तीन पशु तस्करों को दबोच लिया गया। उनके पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया। पुलिस पिकअप समेत सभी को थाने ले गई। पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम पता गोविंद कुमार यादव निवासी मझियार अहरौरा जनपद मिर्जापुर, हरिश्चंद्र यादव निवासी जमुआ सिकरारा व तीसरा आरोपित अरुण कुमार पटेल भरतपुर, बड़ागांव थाना, वाराणसी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें