फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बाइक सवार युवक को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज मार्ग पर तरहठी मोड़ के निकट रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर कार सवार हमलावरों ने बाइक सवार युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय में रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामपुर निवासी आशीष यादव (30) रोजाना की तरह रविवार को घर से नगर स्थित अपनी दुकान खोलने के लिए मुंगराबादशाहपुर जा रहा था। वह जैसे ही तरहठी मोड़ पर पहुंचा कि पीछे से कार सवार हमलावरों ने रोककर उसकी पिटाई करने लगे। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। आसपास के लोग जब तक पहुंचते कार सवार हमलावर कार सहित भाग खड़े हुए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक हमलावर राहुल उर्फ सिद्धार्थ शुक्ला सहित आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी का कहना है कि पुरानी रंजिश में युवक को मारा पीटा गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में उसे उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें