फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कचहरी से घर लौट रहे तीन भाइयों को मनबढ़ों ने पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव में कचहरी से घर लौट रहे तीन भाइयों को गांव के कुछ मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कादीपुर उसरहियां गांव निवासी मीरा देवी ने बुधवार को जलालपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते 9 जून को उनका बेटा कृष्णा चौहान अपने चचेरे भाई रतन और राहुल के साथ जौनपुर दीवानी कचहरी किसी आवश्यक कार्य से गया हुआ था। शाम को घर लौटते समय जब वे तीनों घर के नजदीक पहुंचे ही थे कि गांव के ही आकाश, अमन, सूरज, मुन्ना, संजय व राजेश जो कि पहले से रास्ते में बैठे थे, मेरे पुत्र और उसके चचेरे भाइयों को मारने पीटने लगे। किसी तरह से तीनों ने घर में भाग कर अपनी जान बचाई। आरोप है कि उन लोगों ने मीरा देवी को भी पीट दिया और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी देते गए। मीरा देवी ने घटना की तहरीर जलालपुर थाने पर बुधवार को दी। इस बाबत थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें