कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार रामदास यादव की पत्नी से 30 मई को हुई डेढ़ लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन और अंगूठी की ठगी के मामले में 13 दिन बार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता के पति ने आईजी वाराणसी से शिकायत की थी। आईजी जोन वाराण्सी के आदेश पर केराकत पुलिस ने मुकदाम दर्ज किया।
पीड़ित के अनुसार वह घटना के दिन ही कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन कोतवाली पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। रामदास यादव ने बताया कि कई बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें सिर्फ टाल-मटोल का सामना करना पड़ा। हल्का सिपाही यह कहकर पल्ला झाड़ता रहा कि तहरीर उसे मिली ही नहीं। 10 मई को आक्रोशित 12 से अधिक पत्रकार कोतवाली पहुंचे और पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ जोरदार विरोध जताया। पत्रकार संघ केराकत ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इधर बीच पीड़ित पत्रकार ने आईजी वाराणसी से भी शिकायत की थी। आईजी वाराणसी के संज्ञान में आने के बाद उच्च स्तर से भी दबाव पड़ा, जिससे पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। पत्रकार संघ ने पुलिस की लापरवाही की निंदा करते हुए मामले के दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि पुलिस ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों को नहीं पकड़ा, तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।