पंवारा थाना अंतर्गत पंवारा बाजार के पास मंगलवार की देर शाम ट्रक के धक्के से ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के मुतबिक, हिमांशु मिश्रा (12) पुत्र शैलेश मिश्र निवासी तेजीबाजार, दिव्यांशी दूबे (7) पुत्री शत्रुघ्न दूबे व संदीप दूबे (34) निवासी मछलीशहर ऑटो से मछलीशहर से मुंगराबादशाहपुर की तरफ आ रहे थे। पंवारा बाजार के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में धक्का मार दिया। इसमें सवार लोग घायल हो गए।