फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दवा व्यवसायियों ने ली नशीली दवाओं के प्रसार एवं तस्करी रोकने की प्रतिज्ञा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के अग्रणी दवा व्यवसायी संगठन केमिस्ट एंड फार्मेसी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को दवा व्यवसायियों ने नशीली दवाओं के प्रसार एवं तस्करी रोकने की प्रतिज्ञा ली। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर नशीली दवाओं के प्रसार एवं तस्करी रोकने को प्रतिज्ञा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर सतर्कता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। संगठन द्वारा इस अभियान के लिए इस वर्ष की थीम एक ऐसे समाज के निर्माण में योगदान करें जो नशीली दावों के दुरुपयोग एवं तस्करी से मुक्त हो के पोस्टर उनके प्रतिष्ठानों पर लगाए। संगठन के संयोजक दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस पोस्टर पर की गई यह प्रतिज्ञा हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें