फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा का हत्यारोपी पौत्र समेत तीन गिरफ्तार ........

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंगुली गांव में चाकू और और गोली मारकर हुई बरखू यादव की हत्या के मामले में नामजद मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। इस मामले में एक को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है। गांव निवासी एवं थाने के हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर भूमि हड़पने के लिए चचेरे दादा की चाकू और गोली मारकर हत्या कर दी थी। पकड़े गये आरोपियों के पास से पुलिस ने अवैध तमंचा, कारतूस, खोखा और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि मृतक नि:सन्तान बरखू यादव के नाम लगभग छह बीघे जमीन है। उनकी सेवा टहल के लिये उन्ही के साले की पुत्री खुशबू लगभग दो दसक पूर्व से उनके पास ही रहती थी। बरखू ने उसका विवाह भी किया था। खुशबू का पति भी अक्सर यहीं रहा करता था। लगभग दो माह पूर्व बरखू ने खुशबू के नाम दस बिस्वा जमीन बैनामा कर दिया था। जो उनके भतीजे रमाशंकर व परिवार के अन्य सदस्यों को नागवर लगी। रमाशंकर और उनके पुत्र राम सिंह अपने दो और साथियों के साथ मिलकर 17 अक्तूबर को गांव की बाजार से वापस घर लौट रहे बरखू की सरेराह चाकू घोपकर हत्या कर दी। रविवार की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि शेखपुर सुतौली गांव में आरोपित रामसिंह किसी के इंतजार में पुलिया के पास मौजूद है। पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 12 बोर अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस तथा खोखा बरामद किया गया। उसके साथ मौजूद सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार निवासी गोलू उर्फ करिया सोनकर को भी हिरासत में ले लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। इसी रात गौसपुर बाजार से पुलिस ने रमाशंकर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। राम सिंह के खिलाफ खुटहन थाना और कोतवाली में हत्या, हत्या के प्रयास, छिनैती, गुंडा एक्ट समेत अन्य मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें