फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा दुकान में डकैती डालने वाले तीन गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख का माल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पंवारा कस्बे के सराफा की दुकान में हुई दिनदहाड़े डकैती का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से वारदात में प्रयुक्त तमंचा, बाइक और लूटे गए कुछ सामान भी मिले हैं। उनके तीन अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने कई दिनों तक दुकान की रेकी की थी। इसके बाद मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। 31 जुलाई को सुबह सवा 11 बजे तीन बाइक से आए छह बदमाशों ने पंवारा कस्बे में अमरनाथ सेठ की दुकान में घुसकर असलहे के बल पर करीब दस लाख के आभूषण लूट ले गए थे। दिनदहाड़े हुई घटना से सनसनी फैल गई थी। आईजी ने खुद घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली थी। बदमाशों की तलाश के लिए चार टीमें गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर पंवारा, मछलीशहर, बरसठी और मुंगराबादशाहपुर थाने की संयुक्त टीम ने खड़ारी तिराहे के पास से घेरेबंदी कर बाइक सवार दो बदमाशों को दबोच लिया। उनकी पहचान धीरज कुमार मोदनवाल निवासी सिंगरामऊ सिधावल, दिग्विजय सिंह उर्फ सोनू निवासी महुली थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ के रुप में हुई। उनकी निशानदेही पर शिवशंकर उर्फ बाबा निवासी नईकोट पहसना थाना सिकरारा को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने घटना में शामिल तीन अन्य साथी नमन सिंह, दिलीप सिंह उर्फ डीके नईकोट पहसना व अंकित सिंह निवासी महुली थाना आसपुर देवसरा का भी नाम बताया। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि पूरी घटना की साजिश दिलीप सिंह उर्फ डीकस्त्रत्त्े और उसके पिता शिवशंकर ने की थी। डीके और नमन ने कई दिनों तक पंवारा बाजार में जाकर दुकान की रेकी की। इसके बाद उन्होंने घटना को अंजाम दिया। सीओ मछलीशहर अवधेश शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट 50 ग्राम सोना और 450 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं, जिसकी कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये है। दो तमंचा और दो बाइक भी बरामद हुई है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें