फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर खेत में छिपाया शव...........

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर/जफराबाद। पिछले 13 दिनों से लापता युवक की लाश सोमवार को घर से 60 किमी दूर सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री के पीछे से बरामद हुआ है। हत्या के बाद शव को धान के खेत में छिपा दिया गया था। पत्नी ने एक युवती कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। सिरकोनी थाना क्षेत्र के सरुरपुर गांव निवासी संतोष कुमार चौहान (25) बीते 28 जुलाई की रात घर से लापता हो गया था। उसका फोन भी अचानक बंद हो गया। तब से ही परिवार वाले उसकी खोजबीन में लगे हुए थे। सोमवार को दोपहर में औद्योगिक क्षेत्र में एक नहर के पास कुछ बच्चे मछली मार रहे थे। उन्हें दुर्गंध का अहसास हुआ तो सूचना आसपास के लोगों को दी। थोड़ी दूर पर एक फैक्ट्री के पीछे कुत्ते मंडरा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने चिह्नित स्थान पर खुदाई कराई तो वहां युवक की लाश मिली। मृतक की पहचान संतोष कुमार के रुप में हुई। संतोष की पत्नी प्रियंका के मुताबिक पति सतहरिया क्षेत्र की एक युवती से फोन पर घंटों बात करते थे। 28 जुलाई की रात भी उनके घर से अचानक जाने के बाद दोस्तों ने सतहरिया की ओर जाने की बात बताई थी। 29 अगस्त को उन्हें सतहरिया के ही एक ढावे पर खाना खाते भी देखा गया था। तब से ही परिवार के लोग इसी क्षेत्र में खोजबीन कर रहे थे। पत्नी का आरोप है कि युवती और उसके साथ कुछ लोगों ने मिलकर संतोष की हत्या की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना के बाद एसपी अशोक कुमार ने देर शाम मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसपी ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें