मछलीशहर। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में पांच देशी पिस्टल और सात तमंचे और दो चोरी की बाइक के साथ तीन असलहा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि पुलिस ताजुद्दीनपुर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच दो बाइक पर सवार तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने युवकों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 5 अवैध देशी पिस्टल व 7 अवैध तमंचा व 2 अदद चोरी की बाइक बरामद हुई। पकड़े गए युवकों की पहचान शिव प्रकाश मिश्रा एवं मनकामेश्वर मिश्रा निवासी ढोकरी थाना फूलपुर और प्रियांशु शुक्ला निवासी खोजापुर थाना फूलपुर के रूप में हुई। गिरफ्तार युवक अंतरजनपदीय अवैध असलहों के तस्कर हैं। ये प्रयागराज, जौनपुर, मिर्जापुर जिले में अवैध असलहों को बेचते हैं। गिरोह का सरगना सुनील दूबे निवासी हरसड़ हलिया, लालगंज मिर्जापुर का है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।