फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: युवक पर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला, तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। नीभापुर गांव में पुरानी रंजिश में तीन लोगों ने एक युवक पर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक का सिर फटने से वह घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई को भी आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि पीड़ित विपिन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपी ओमप्रकाश, सुशील और सुनील के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।नीभापुर गांव निवासी विपिन कुमार गौतम का आरोप है कि वे घर से तालाब की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे विपक्षी ओमप्रकाश गौतम और उनके दो बेटे सुशील गौतम व सुनील गौतम ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से विपिन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में सिर पर गंभीर चोट आने के कारण विपिन लहूलुहान होकर गिर पड़े। शोर सुनकर उनके भाई बीर कुमार मौके पर पहुंचे, तो हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडों से जमकर पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें