फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: वेल्डिंग मिस्त्री हत्याकांड के तीन आरोपियों ने कोर्ट में किया समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के खर्गसेनपुर-सोहनी नहर मार्ग पर मिले वेल्डिंग मिस्त्री मेराज उर्फ बच्ची हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। आरोपियों के कोर्ट पहुंचने से पुलिस की गिरफ्तारी की कोशिशों पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

बीते 24 मई की सुबह खर्गसेनपुर-सोहनी मार्ग सटे नहर की पूर्वी पटरी के पास खेत में एक युवक का शव मिला था। युवक के चेहरे पर चोट के निशान और सूजन मिलने के बाद हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई गई थी। कुछ घंटे बाद मृतक की पहचान वाराणसी जिले के सिंधोरा थाना क्षेत्र के धोबिया का पूरा निवासी 21 वर्षीय मेराज उर्फ बच्ची पुत्र कमरुद्दीन के रूप में हुई थी। पहचान उसके बड़े भाई फिरोज ने मोबाइल पर फोटो देखकर की थी। मेराज वेल्डिंग मिस्त्री था। मृतक के भाई ने हत्या कर शव नहर किनारे फेंके जाने का आरोप लगाया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान सलमान, इरफान और सोनू का नाम प्रकाश में आया था।
तीनों आरोपियों के नाम सामने आने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी, लेकिन गिरफ्तारी से पहले ही बृहस्पतिवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय के न्यायालय में तीनों आरोपियों ने समर्पण कर दिया। अब पुलिस न्यायालय से आरोपियों की रिमांड लेकर आगे की पूछताछ और विवेचना की तैयारी में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें