मछलीशहर तहसील के सभागार में आयोजित बार बेंच की मासिक बैठक में भाग लेते अधिकारी और अधिवक्ता। अधि
मछलीशहर। तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में शुक्रवार को बार और बेंच की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं द्वारा उठाई गई 11 सूत्री समस्याओं के निराकरण का उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है।
अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव एवं महामंत्री आलोक विश्वकर्मा ने अधिवक्ताओं और वादकारियों से संबंधित 8 सूत्री समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया, जिसमें असंक्रमणीय से संक्रमणीय,जन्म प्रमाण पत्र,अंश निर्धारण में त्रुटि, एस सी एस टी भूमि विक्रय की अनुमति, दफा 116,दफा 24 सहित अनेक वादों के निस्तारण में आने वाली दिक्कत पर विचार विमर्श हुआ। इसके अलावा तहसील परिसर में शौचालय, मूत्रालय, सड़क आदि को लेकर हो रही दिक्कतों पर चर्चा हुई।
उपजिलाधिकारी अजय उपाध्याय, तहसीलदार हुसैन अहमद और नायब तहसीलदार ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता इंदु प्रकाश सिंह,आर पी सिंह,विनय कुमार पांडेय,भरत लाल यादव,अवनींद्र दुबे,बाबू राम,सुरेंद्र कुमार,राम आसरे द्विवेदी, वेद प्रकाश श्रीवास्तव,विकास यादव,अशोक मिश्रा,श्याम सुंदर यादव आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। संवाद