फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरकोनी। जफराबाद थाना क्षेत्र की एक गांव की महिला ने एक युवक पर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला बगल के ही एक गांव के युवक से प्रेम करती थी। युवक ने पहले महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उससे संबंध बनाए फिर उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला का यौन शोषण करता। साथ ही उससे रुपये में मांगने लगा। धीरे-धीरे महिला के सारे जेवर बिक गये। हालांकि महिला का पति इस दौरान मुंबई से कई बार घर आया लेकिन महिला अपने पति को कुछ बताने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। एक सप्ताह पहले पति लौटा तो उसने आपबीती बताई। दंपति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर लिया और कार्रवाई शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें