फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को सुंदर बनाने में सहयोग करने वालों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम में नगर के चौराहों के सुंदरीकरण में सहयोग करने वाले लोगों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा जनपद को साफ सुथरा सुंदर बनाने में जिलेवासियों को सहयोग की जरूरत है। प्रत्येक चौराहे को सुंदर बनाने में आप सभी का सहयोग सराहनीय है। हम इच्छुक लोगों से अपेक्षा भी करेंगे, जिला प्रशासन के साथ जुड़े और ऐसे अच्छे और नेक कार्य में अपना सहयोग दें। सम्मानित हुए लोगों में डाक्टर रामअवध यादव पचहटिया चौराहा, सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना नईगंज चौराहा, डा. अब्दुल कादिर खान वाजिदपुर तिराहा, गहना कोठी सिपाह तिराहा, अमरावती ग्रुप जेसीज चौराहा, गहना कोठी कुत्तूपुर चौराहा, नगरपालिका परिषद अंबेडकर तिराहा, राहुल मिश्रा वीमार्ट लाइन बाजार तिराहा, नगरपालिका परिषद गांधी तिराहा, बालाजी ज्वेलर्स नखास तिराहा, विनीत सेठ सद्भावना पुल के आगे किले के बगल में, सतीश दुबे पॉलिटेक्निक चौराहा, मनोज अग्रहरि ट्रांजिट हॉस्टल, शशि यादव कुल्हनामऊ कलीचाबाद तिराहा, मां तारा हॉस्पिटल मुरादगंज चौराहा, रोहित जायसवाल, ईशा हॉस्पिटल, गौरव यादव आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल, सीआरओ रजनीश राय, टीएन सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन सलमान शेख ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें