जौनपुर। उद्यान विभाग आलू का उत्पादन बढ़ाने की तैयारी मे है। इससे किसानों की आय भी बढ़ेगी और बाजार में उपलब्धता भी रहेगी। इस बार जिले में 11 हजार 526 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की खेती की जाएगी। उद्यान विभाग 300 क्विंटल आलू बीज की मांग की है।
किसानों को आलू के अच्छे बीज नहीं मिलने पर किसान को बाजार से आलू लेकर बीज के रूप में प्रयुक्त करते हैं। इससे उत्पादन कम होता है। साथ ही अलग-अलग प्रजातियों के आलू का उत्पादन नहीं हो पाता है। उद्यान विभाग ने विभिन्न प्रजातियों के 300 क्विंटल आलू के बीज की मांग की है। उद्यान विभाग ने बीजों के दाम भी तय कर दिए हैं। अधिकारी फाउंडेशन प्रथम 3475 रुपये, फाउंडेशन द्वितीय 2535 रुपये, ओवरसाइज प्रथम 2575 रुपये, ओवरसाइज द्वितीय 2515 रुपये की दर से किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए किसानों से आवेदन मांगे जा रहे है। योजना का लाभ प्रथम पावक प्रथम पावक के आधार पर किया जाएगा।
कुफरी बादशाह 75 क्विंटल, कुफरी सिंदूरी 50 क्विंटल, कोफरी ललित 25 क्विंटल, कोफरी ख्याति 50 क्विंटल, कोफरी मोहन 50 क्विंटल की मांग की गई है। शासन से चार हजार कुंतल आलू के बीज की मांग की गई है। सबसे अधिक मांग कुफरी बादशाह के बीज की है।
आलू के बीज के रेट तय कर दिए गए है। जिन किसानों को विभाग से आलू का बीज लेना है। वह जिला उद्यान कार्यालय में आकर अपना पंजीकरण करा लें। 300 क्विंटल आलू के बीज की डिमांड भेजी गई है। प्रथम आवक, प्रथम पावक की तर्ज पर किसानों को बीज दिया जाएगा।
- ममता सिंह यादव, जिला उद्यान अधिकारी