फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से आजिज आकर मजदूर ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोह। आर्थिक तंगी से आजिज आकर मजदूर ने आत्महत्या कर ली। उसकी मौत के बाद परिवार में कमाने वाला कोई नहीं रह गया है। पत्नी और चार बच्चे बेसहारा हो गए हैं।
विज्ञापन

बरसठी थाना क्षेत्र के हसिया गांव निवासी रमेश बिंद (40) मजदूरी करके परिवार का पालन करता था। सोमवार की रात में पत्नी व बच्चों के साथ भोजन करके घर के बगल में स्थिति कमरे में सोने चला गया। परिवार के लोगों ने बताया कि सुबह जब रमेश नहीं उठा तो पत्नी विमला जगाने गई। अंदर से दरवाजा बंद था। उसने कई बार आवाज लगाई लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। उसके बाद गांव वालों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो रमेश का शव फंदे से लटक रहा था।
लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि रमेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह मजदूरी करता था। परिवार में कमाने वाला अकेला सदस्य था। गांव वालों ने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से वह परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें