फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस हजार रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर कोतवाली पुलिस ने तीस हजार रुपये रंगदारी मांगने के आरोपी युवक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बेगमगंज मोहल्ला निवासी दुर्गा देवी ने बुधवार की शाम कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया था कि मोहल्ले का ही सुनील कुमार यादव उनसे 30 हजार रुपये रंगदारी मांग रहा है। रुपये न देने पर उसके पति की हत्या करने की धमकी दे रहा था। शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7.45 बजे राजा साहब के पोखरा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें