धर्मापुर/मीरगंज। मंगलवार की रात जफराबाद में भवन निर्माण सामग्री और मीरगंज में आभूषण की दुकान से चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया।
जफराबाद में जौनपुर-केराकत मार्ग स्थित सरैयां मोड़ पर राकेश यादव की भवन निर्माण सामग्री की दुकान के मुख्य गेट पर लगे ताले को तोड़कर चोर सरिया, फावड़ा, कड़ाही, तौल मशीन आदि सामान चुरा ले गए। दुकानदार ने 50 हजार रुपये का सामान चोरी होने का दावा किया है। मीरगंज थाना के ग्राम पंचायत जगदीशपुर बाजार में बीती मछलीशहर कोतवाली के तिलौरा बाजार निवासी अजीत सेठ की आभूषण की दुकान है। सुबह दस बजे दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरी होने की जानकारी हुई। अजीत के अनुसार चोर आलमारी का ताला तोड़कर करीब 17 ग्राम सोना और 1.3 किलो चांदी चुरा ले गए। एसआई राजेश यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।