मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के सीरिया गांव के पास मड़ियाहूं-भदोही मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के गतवन गांव निवासी राजेंद्र सिंह (60) शाम को अपनी बाइक से अढ़नपुर गांव तेरही कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर शाम लौटते समय सिरिया गांव के पास भदोही से मड़ियाहूं की तरफ आ रही ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में राजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। चालक सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।