फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चार घरों को चोरों ने बनाया निशाना सात लाख के गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन / मछलीशहर । अलग-अलग जगहों पर बुधवार रात चोरों ने एक ही रात चार घरों का निशान बानाया। ताला तोड़कर करीब सात लाख के गहने व 12 हजार नकद समेत अन्य सामान उठा ले गए। इससे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना के शीघ्र खुलासा कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सराय नसीब गांव निवासी जितेंद्र यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की रात चोर छत से आंगन में उतरकर कमरे में रखा एक लोहे का बॉक्स उठा ले गए। घर से लगभग सौ मीटर दूर खेत में उसका ताला तोड़ उसमे रखी चांदी की करधन, छह जोड़ी पायल, छागल, पांच जोड़ मीना तथा सोने की तीन चेन, दो लाॅकेट, झुमका, आयरन, बाली, चार अंगूठी, नथुनी, नाक की कील और मांगटीका उठा ले गए। टूटा बक्सा खेत में मिला।
इस क्रम में शेख असरखपुर गांव के विजयपाल यादव के घर की छत से उतरे चोरों ने कमरे में रखे लोहे का बाॅक्स उठा ले गए। दूसरे दिन घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर खेत में टूटा बाक्स बरामद किया गया। पीड़ित का आरोप है कि चोर बाॅक्स में रखी चांदी की करधन, दो जोड़ी पायल,सोने का दो जोड़ी कनफूल, दो लाकेट, दो नथिया चुरा ले गए। थानाध्यक्ष मुन्नाराम ने बताया कि मामले जानकारी मिली जांच पड़ताल कर चोरों जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मछलीशहर के पवारा थाना क्षेत्र के खरुआवां गांव निवासी जेपी यादव के घर में चोर छत से सीढ़ी के रास्ते आंगन में उतर गए। घर में रखे बॉक्स का ताला तोड़कर 12 हजार रुपये नकद और कपड़े उठा ले गए। ढाई बजे रात घर के सदस्य की नींद टूटी तो कमरे में सामान बिखरा और दरवाजा खुला देखा। परिजनों ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। शुक्रवार को पीड़ित ने पुलिस को दी है। उक्त गांव के महापुर मजरे के निवासी प्रोफेसर कैलाश नारायण त्रिपाठी के यहां भी बृहस्पतिवार की रात में चोर पहुंचे लेकिन वे कमरे में जागते दिखे तो चोर लौट गए। पीड़ितों के मुताबिक चारों जगहों से करीब सात लाख के गहने व 12 हजार नगद समेत अन्य सामान चोर उठा ले गए। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। हल्का उपनिरीक्षक की जांच कर कार्रवाई करने निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें