फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छत का दरवाजा तोड़ घर में घुसे चोर, सात लाख के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बडौना गांव में सोमवार की रात छत का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत सात लाख के आभूषण पार कर दिए। मंगलवार की सुबह छत का टूटा दरवाजा देख परिवार के लोगों ने मकान में हुई चोरी के घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बडौना गांव निवासी दिनेश यादव अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर रोडवेज बस में कंडक्टरी का काम करते हैं। गांव में दिनेश की छोटी बहन अनीता यादव रहकर अपने माता की देखरेख करती है। सोमवार की रात छत का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोरों ने 25 हजार नकदी समेत सोने का हार, मांग टीका, चेन, झुमका, कुंदा, दो जोड़ी पायल, दस बिछुआ पार कर दिया।
संदीप की बहन अनीता यादव के मुताबिक सभी जेवरात की कीमत तकरीबन सात लाख रुपये है। मंगलवार की सुबह जब परिवार के लोग उठे तो घर में रखा बड़ा बक्सा खुला और सामान बिखरा देख दंग रह गए। छत के ऊपर परिवार के लोग गए तो छत का दरवाजा टूटा था। परिवार वालों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

वहीं गांव में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से गांव के लोगों में दहशत है। उक्त गांव निवासी नंदलाल का कहना है कि गांव में हो रही चोरी की वारदात से भय व्याप्त है। किसी पानी का मोटर चोरी हो रहा है तो किसी के दरवाजे से धान ही चुरा ले जा रहे हैं। किसी का नलका ही चोरी हो जा रहा है । इतनी चोरी की घटनाओं के बाद भी पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पाई। इस बाबत क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर प्राप्त कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

................................................................
इस गांव के इन लोगों के यहां पहले हुई चोरी की घटना :
1-नन्दलाल यादव के मकान से एक माह पूर्व एक मोटर पंप और मोबाइल को चोरों ने पार कर दिया।
2-गुड्डू सिंह के दरवाजे से 15 दिन पूर्व पानी का मोटर चोरों ने पार कर दिया।
3-गांव निवासी वीपत यादव के जमीन पर बने काली माता के मंदिर के पास लगे हैंड पंप को चोरों ने पार कर दिया।
4-गांव निवासी अखिलेश यादव का मोटर और रखा धान चोरों ने पार कर दिया।
5-गांव निवासी कृष्ण कुमार यादव के मकान के बाहर रखा आठ बोरी धान को चोरों ने पार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें