Jaunpur News : चोरी की जानकारी मिलने के बाद माैके पर शाहगंज की पुलिस फाॅरेंसिक टीम के साथ पहुंच गई। मुआयने में मिले साक्ष्य को एकत्रित कर लिए गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, गांव में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। वे डरे हुए भी हैं।
जाैनपुर के शाहगंज क्षेत्र के बडौना गांव में बीती रात छत का दरवाजा तोड़ घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। मंगलवार की सुबह छत का टूटा दरवाजा देख परिवार के लोगों ने मकान में हुई चोरी के घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। उक्त गांव में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों मे दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
बडौना गांव निवासी दिनेश यादव पुत्र राम अजोर अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर रोडवेज बस मे कंडक्टरी का काम करते थे। गांव में दिनेश की छोटी बहन अनीता रहकर अपनी माता की देख रेख करती है। सोमवार की रात छत का दरवाजा तोड़ घर मे घुसे चोरों ने 25 हजार नकदी समेत सोने का हार, मांग टीका, चेन, झुमका, कुंदा, दो जोड़ी पायल, दस बिछुआ पार कर दिया।
विज्ञापन
अनीता के अनुसार, सभी जेवरातों की कीमत तकरीबन सात लाख रुपये है। मंगलवार की सुबह जब परिवार के लोग उठे तो घर में रखा बड़ा बक्सा खुला और सामान बिखरा देख दंग रह गए। परिवार के लोग गए छत पर गए तो दरवाजा टूटा देख चोरी की सूचना पुलिस को दिया।
माैके पर पहुंची पुलिस और फाॅरेसिंक टीम के हेड कांस्टेबल सुजेश कुमार व कांस्टेबल निशांत कुमार ने पड़ताल की। वहीं गांव में आए दिन हो रहे चोरी की घटनाओं से लोगों मे दहशत व्याप्त है।
क्षेत्र के नंदलाल का कहना है कि गांव में एक दिन हो रही चोरी की वारदात से गांव में भय व्याप्त है। किसी पानी का मोटर चोरी हो रहा है तो किसी के दरवाजे से धान ही चुरा ले जा रहे हैं। किसी का नलका ही चोरी हो जा रहा है। लेकिन चोरों को अभी तक पुलिस पकड़ नही पाई।