क्षेत्र के खुटहन रोड स्थित कौड़िया बाजार में दुकान के बाहर खड़ी पिकअप को शनिवार की रात चोरों ने पार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कौड़िया बाजार निवासी जगदीश प्रसाद सोनकर की घर पर ही किराने की दुकान है। रोजाना की तरह अपनी दुकान के सामने शनिवार की शाम पिकप खड़ा करके घर गया था। शनिवार की रात चोरों ने पिकप का लाक तोड़कर पार कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि चार माह पूर्व भी चोर दुकान के बाहर खड़ी बाइक चुरा ले गए थे, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी पीड़ित के पास मौजूद है। इसकी तहरीर पीड़ित ने पुलिस को दी थी लेकिन अभी तक बाइक बरामद नहीं हुई। शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने पिकप पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी सुभम तोंदी ने बताया कि पिकअप चोरी का प्रकरण संज्ञान में आया है। जांचकर तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।