फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने तीन घरों से पार की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेरी। क्षेत्र के हीरापट्टी गांव में रविवार की रात तीन घरों से चोर 5000 रुपये नकद और दो लाख के जेवरात व कपड़े चुरा ले गए।
विज्ञापन

इसरावती देवी रविवार की रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गईं। बगल के बंद कमरे का ताला काटकर चोर दो बाक्स उठा ले गए। सोमवार की सुबह मकान से 200 मीटर दूर वरुणा नदी के किनारे टूटा हुआ बाक्स मिला। कपड़े वहीं पर बिखरे थे। बाक्स से सोने की चेन, एक जोड़ा कनफूल, एक अंगूठी, एक नथनी व चांदी की चार जोड़ा पायल, एक पेटी व कुछ कीमती कपड़े गायब थे। इसके अलावा पांच रुपये भी थे। शीतला गौतम के भी कमरे का ताला काट कर चोर कपड़े घर में ही बिखेर दिए। बाक्स में कोई कीमती जेवरात नहीं था। कुंभापुर गांव निवासी कुंभनाथ के घर में भी चोर घुस गए थे लेकिन परिजनों के जग जाने व हल्ला करने पर चोर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें