फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दीपावली पर निर्बाध मिलेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर उपभोक्ताओं को बिजली की निर्बाध आपूर्ति हो, इसके लिए बिजली निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। शहर से लेकर गांव तक के ट्रांसफार्मरों और ढीले तारों को दुरुस्त कर दिया गया है। बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। इस दौरान कहीं भी फॉल्ट होने पर तत्काल दुरुस्त कर आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहेगी। दीपावली पर बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से मिले, इसके लिए बिजली गुल होने या फॉल्ट के बारे में सूचना देने के लिए जिला कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके नंबर 9450963636 पर कॉल करने पर तत्काल फॉल्ट सुधारा जाएगा। अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि दीपावली पर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिले, इसके लिए जेई और लाइनमैनों को सतर्क कर दिया गया है। कंट्रोल रूम की व्यवस्था 15 नवंबर तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें