युवती का एटीएम कार्ड बदलकर उचक्के ने एक लाख रुपये उड़ा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वरचौली निवासी खुशबू मिश्रा अपने पिता वीरेंद्र मिश्रा का एटीएम कार्ड लेकर यूनियन बैंक की स्थानीय शाखा में रुपये निकालने गई थी। एटीएम में रुपये न होने के कारण वह पैसे नहीं निकाल सकी। एटीएम के पास खड़े एक व्यक्ति ने कहा अभी तो एक आदमी पैसे निकालकर गया है। अपना एटीएम कार्ड लाओ मैं पैसे निकाल देता हूं। खुशबू ने उसे अपना कार्ड दे दिया। उचक्के ने एटीएम कार्ड बदलकर उसे दूसरा एटीएम कार्ड देकर फरार हो गया। बाद में पता चला कि उसने एटीएम से एक लाख रुपये निकाल लिए हैं। 25 अक्तूबर को युवती ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया। थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।