फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या समाधान में नहीं होगी कोई कोताही

Sat, 20 Feb 2016 12:45 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
समाज के उपेक्षित वर्ग के लिए अमर उजाला की चौपाल न केवल वरदान है बल्कि इसके माध्यम से लोगों को न्याय दिलाने की जो पहल हुई है वह सराहनीय कदम है। चौपाल में जो भी समस्याएं आई हैं उसका त्वरित निस्तारण
विज्ञापन


कराया जाएगा। इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। मै खुद भी समस्याओं के समाधान के लिए अपने स्तर से पैरवी करूंगा। यह कहना है प्रदेश के राज्यमंत्री जगदीश सोनकर का। वह शुक्रवार को मछलीशहर के बिहारी

महिला महाविद्यालय में अमर उजाला और मैक्स ब्लाक्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चौपाल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग केवल अपनी समस्याओं का समाधान करने में परेशान हैं और कुछ अपने साथ पूरे
विज्ञापन


 जनमानस की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। यह कार्य अमर उजाला कर रहा है। जो महान कार्य है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रयास करें कि पात्रों तक योजनाएं पहुंच सकें। मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने

जल संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यक्त्रस्म के तहत शौचालय निर्माण के साथ ही श्रम विभाग के अंतर्गत चलने वाली बीमा योजना, आम आदमी बीमा योजना आदि के विषय में जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरुण श्रीवास्तव ने

 कहा कि जीवन है तो समस्याएं हैं और उनका समाधान भी है। बस समाधान के रास्ते सही और सकारात्मक होने चाहिए। अमर उजाला ने जो लोगों के लिए चौपाल लगाकर रास्ता दिखाया है वह सराहनीय है।

 एसडीएम विजय बहादुर सिंह ने राजस्व संबंधित कानून के बारे में लोगों को बताया। क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह यादव ने पुलिस विभाग के  योजनाओं की जानकारी दी।  इस मौके पर खंड विकास अधिकारी जीपी कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख

अशोक यादव, फौजदार यादव, पंधारी लाल यादव, किसान नेता राजनाथ यादव, सुशील श्रीवास्तव सभासद औन मोहम्मद, कृपाशंकर श्रीवास्तव, महमूद आलम, इश्तियाक अहमद, सरजू प्रसाद बिंद, रामआसरे यादव, श्यामजी यादव,
विज्ञापन


भानु प्रताप सिंह, चिंतामणि यादव, ग्राम प्रधान कंचन आदि उपस्थित रहे। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें