कमासिन गांव में बृहस्पतिवार को आम तोड़ने के विवाद में हुई मारपीट में भाला लगने से मृत गिरिजाशंकर का शव देर रात पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। एहतियातन मौके पर फोर्स की तैनाती की गई।
कमासिन नरवा गा़ंव में बृहस्पतिवार को आम तोड़ने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसमें एक पक्ष से रामजीत प्रजापति (40), रुद्र प्रताप (45), गिरिजाशंकर प्रजापति (35) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां गिरिजाशंकर को चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर हड़कंप मच गया। सीओ अतर सिंह मौके पर पहुंच कर मामले की जांच किए। पोस्टमार्टम के बाद शव देर रात घर लाया गया। गांव में शव पहुंचते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। रात में ही गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। घर पर शव लाए जाने पर पत्नी सावित्री, पुत्री श्रेजल व बेटा प्रिन्स का भी रो रोकर बुरा हाल है।