फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध के शक में हुई थी इंतेखाब की हत्या

Wed, 10 Jun 2015 12:27 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज कोतवाली पुलिस ने इंतेखाब आलम हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्याभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या की गई थी। एसपी भारत सिंह यादव ने मंगलवार को प्रेस कान्फ्रेंस में हत्याकांड का खुलासा किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी इंतेखाब आलम उर्फ मनाऊ की दो जून की रात में चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घर से दूर बगीचे में वह घायल पड़ा था। रात में ही अस्पताल पहुंचाया गया

जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। मृतक के भाई आफताब हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। एसपी के निर्देश पर सीओ मायाराम वर्मा ने  कोतवाल मंजय सिंह के नेतृत्व में
विज्ञापन


टीम गठित की। विवेचना में पता चला कि इंतेखाब का गांव की ही एक युवती के साथ अवैध संबंध था। इस बात को लेकर हत्याभियुक्त से मुंबई में भी विवाद हुआ था। अवैध संबंध की चर्चा आम होने के चलते लड़की की होने वाली

शादी भी टूट गई। इसी बात को लेकर दोनों में मुम्बई में ही झगड़ा हुआ था। तभी से इंतेखाब और बाबर अली अलग-अलग रहने लगे थे। इसके पहले मुंबई में दोनो साथ रहते थे। लड़की के साथ अवैध संबंध का शक होने पर

बाबर अली ने इंतखाब की हत्या की योजना बना डाली। योजना के तहत वह अपने गांव बड़ा गांव आ गया। यहां वह इन्तेखाब आलम के घर आने का इन्तजार करने लगा।  बाबर अली इंतेखाब की हत्या में सहयोग के लिए गांव के

शहनवाज हुसैन उर्फ शबी को सहयोग करने के लिए अपने साथ शामिल कर लिया। शहनवाज उसका साथ देने के लिए तैयार हो गया।  घटना से एक सप्ताह पहले इन्तेखाब आलम मुंबई से अपने गांव आया था। योजना के मुताबिक दो

जून को शब-ए-बरात की रात्रि में इन्तेखाब आलम महफिल में जाने के लिये निकला तो इसकी सूचना शहनवाज हुसैन उर्फ शबी ने बाबर अली को दी। बाबर अली पहले से महफिल जाने की गली वाले रास्ते में अपने छिपकर बैठा था।

जैसे ही इन्तेखाब आलम अशफाक के दरवाजे के करीब पहुॅचा तभी  पीछे से घात लगाये बैठा बाबर अली ने गुप्ती से हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बाबर अली मौके से फरार हो गया। मामले की विवेचना कर रही

पुलिस को पता चला कि हत्यारोपी बाबर अली पुत्र शकील व शहनवाज हुसैन उर्फ शबी पुत्र इफ्तेखार निवासीगण दोनों शाहगंज रेलवे स्टेशन पर मौजूद हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें