खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट के खिलाफ सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने जौनपुर संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में चहारसू चौराहे पर प्रदर्शन कर फास्ट फूड मैगी का पुतला फूंका।
लोग नारेबाजी करते हुए कोतवाली चौराहे से निकल कर चहारसू चौैराहा पहुंचे जहां मैगी का पुतला फूंकने के बाद सभा की।
इस मौके पर जौनपुर संघर्ष मोर्चा के प्रमुख सुभाष कुशवाहा ने कहा कि सरकार और प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
तमाम बहुराष्ट्रीय और स्थानीय कंपनियां हमारे स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैें। उन्होंने विज्ञापनों में भ्रामक प्रचार पर रोक लगाने की भी मांग की।
कहा कि सरकार को मैगी के साथ साथ अन्य खाद्य और पेय पदार्थों की जांच करवानी चाहिए। इस दौरान संतवंत सिंह, आकिल जौनपुरी, संतोष मौर्य, देवेश वैश्य, वीरेंद्र गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, मास्टर समीम, अजय विक्रम सिंह आदि थे।