पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ अचानक शाहगंज कोतवाली पहुंच गए और नवागत एसपी को देख पुलिस खेमे में खलबली मच गई। थाने की व्यवस्था और रखरखाव देखा। मालखाना और शस्त्रागार का निरीक्षण किया इसके साथ ही थाने पूरी तरह से व्यवस्थित हो निर्देश दिया।
जिनकी बूटों से पूरा हल्का हिलता है वो एलर्ट मोड पर दिखाई दिए। नवागत पुलिस अधीक्षक ने शाहगंज थाने का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ थाना परिसर, कार्यालय,महिला हेल्प डेस्क, मेस, मालखाना, शस्त्रागार आदि का निरीक्षण किया हर एक चीज को बारिकी से देखा और सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि थानों की व्यवस्था को प्राथमिकता देने के लिए हर पुलिस कप्तान प्रयास करता है। ये तस्वीर जमीन पर पूरी तरह से साफ होती दिखी। चर्चा है कि नए कप्तान के राज में अपराध की ना तो है इसके साथ ही थाने पूरी तरह से व्यवस्थित हों इसे भी प्राथमिकता दी जानी है।