फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची की खामियों को लेकर खूब हुई नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पंचायत चुनाव के दौरान मतदाता सूची की खामियों ने सैकड़ों मतदाताओं को वोट के अधिकार से वंचित कर दिया। कई बूथों पुरानी सूची पहुंची, जिसमें बढ़े हुए मतदाताओं के नाम ही नहीं थे। प्रत्याशियों और बीएलओ के पास नई सूची में नाम दर्ज थे। इसके चलते पूरे दिन मतदान को लेकर नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन

डोभी के बरामनपुर गांव में 425 वोटरों का नाम गांव की मतदाता सूची में नहीं था। सभी के नाम डेढ़ किमी दूर सूरकपुर के बीडीसी वार्ड में शामिल कर दिया गया था। यहां वार्ड 9 से लेकर 13 तक के मतदाताओं को प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के पद पर वोट देने के लिए मत पत्र मिल रहा था। बीडीसी के लिए मत पत्र नहीं मिलने पर आपत्ति जताई तो पता चला कि उन वोटरों को बीडीसी का वोट देने दूसरे गांव के बूथ पर जाना होगा। वह पीठासीन अधिकारी सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट से पूछताछ किए, लेकिन कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था। मतदाताओं में जिला प्रशासन की इस चूक को लेकर असंतोष रहा। उनका कहना था कि पास के गांव भीमपुर और देवार गांव को छोड़कर अन्यत्र नाम शामिल करना गलत है। वहीं करंजाकला के डाल्हनपुर में बूथ पर पुरानी मतदाता सूची थी, जबकि प्रत्याशी के पास सूची में मतदाताओं के नाम थे। इस बाबत उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश ने बताया कि पंचायती राज विभाग परिसीमन करता है, इस त्रुटि के लिए वही जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें