फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: दो समुदायों के बीच जमकर हुआ बवाल, आधा दर्जन लोग घायल, मौके पर पुलिस बल तैनात, स्थिति नियंत्रण में

Fri, 25 Oct 2024 12:49 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क,जौनपुर

सार

जौनपुर के मड़ियाहूं में बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने के मामले में दो समुदायों के बीच जमकर हंगामा हुआ बवाल हुआ। घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थित को नियंत्रित कर लिया है और भारी पुलिस फोर्स तैनात कर मामले की छानबीन में जुट गई है। घायलों का ईलाज जारी है।
विज्ञापन
घटनास्थल का जायजा लेते एसपी अजयपाल शर्मा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली के रखवा बेलवा बाजार में दो समुदाय आमने-सामने हो गए। बताया जा रहा है कि बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने का मामला सामने आया जिसके बाद विवाद बढ़ा और मारपीट में तब्दील हो गया। घटना में कुल छह लोग घायल हो गए। एसपी डा.अजयपाल शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का कुशल क्षेम जाना और संबंधित को कार्यवाही का निर्देश दिया। जिसका परिणाम रहा कि पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा कर गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन





मड़ियाहूं कोतवाली के रखवा बेलवा बाजार में पिंटू चौरसियां द्वारा एक बच्ची को मोबाइल से अश्लील वीडियो दिखाया गया। इस बात की सूचना बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को दी। यह जानकर परिजन आक्रोशित हो उठे। उन्होंने फौरन पहुंचकर मारपीट किया। इसके बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। मारपीट में एक पक्ष से अफरोज, शकील, शेराज व दूसरे पक्ष से सुनील चौरसिया, सुशील चौरसिया उर्फ पिंटू, प्रदीप चौरसिया घायल हो गए। जिनका उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। शेराज को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष से पिंटू चौरसिया ने अफरोज, शकील व शेराज पर आरोप लगाया कि इनके पिता जमील पर चाय पान का बकाया है। वही पैसा मांगने को लेकर इन लोगाें ने विवाद व मारपीट किया। देर रात घटना की सूचना एसपी डा.अजयपाल शर्मा को मिली तो उन्होंने घटनास्थल का पहुंचकर निरीक्षण किया और अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का कुशल क्षेम जाना। इस बाबत मड़ियाहूं क्षेत्राधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि ग्राम रखवा बेलवा बाजार में एक बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। तहरीर के आधार पर मुकदमा कर चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें