फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह कें द्रों पर हुई नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Sun, 08 Feb 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शनिवार को छह केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आब्जर्वर बनाया गया था।
विज्ञापन


 छह केंद्रों पर कुल 4475 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन  3974 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। 501 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिले के मडि़याहूं में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए सिर्फ 40 सीटें हैं। इसी 40 सीट के लिए यह प्रवेश परीक्षा आयोजित थी।

नगर क्षेत्र के जिन छह विद्यालयों को परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था उनमें मां दुर्गा जी विद्यालय, सेंट पैट्रिक, राधिका बालिका विद्यालय, नगर पालिका इंटर कालेज, डा. रिजवी लर्नर्स एकेडमी और सेंट जोसेफ विद्यालय शामिल थे।
विज्ञापन


 खंड शिक्षा अधिकारियों को उन्हीं केंद्र के लिए आब्जर्वर बनाया गया था, जहां उनके ब्लाक के बच्चे थे। दिन में 11 बजे से शुरू हुई परीक्षा डेढ़ बजे संपन्न हुई।

मां दुर्गा जी विद्यालय सिद्दीकपुर में बदलापुर, करंजाकला, सोंधी और सुइथाकला ब्लाक के कुल 892 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल किया गया था।

सेंट पैट्रिक स्कूल में सिरकोनी, मुफ्तीगंज, मुंगराबादशाहपुर, सुजानगंज और नगर क्षेत्र के अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल किया गया था। यहां कुल 1001 अभ्यर्थी थे।

राधिका बालिका विद्यालय में जलालपुर, महराजगंज के ब्लाक के कुल 318 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल किया गया था। नगरपालिका इंटर कालेज में बक्शा और मडि़याहूं के कुल 483, डा. रिजवी लर्नस एकेडमी में मछलीशहर, बरसठी, रामपुर,

 रामनगर और सिकरारा के 1346 और सेंट जोजफ स्कूल में डोभी और केराकत के 435 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल थे। खंड शिक्षा अधिकारी खुटहन एवं नगर शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने सेंट पैट्रिक, मां दुर्गा और नगरपालिका इंटर

 कालेज में निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक यादव, महेंद्र मौर्य, आरपी यादव, शैलपति यादव, चंद्रशेखर यादव, संजीव सिंह, धनंजय सिंह, मगरूराम मौर्य, रमाकांत अदि संबंधित केंद्रों पर परीक्षा संपन्न होने तक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें