फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आरक्षण केंद्र है पर तत्काल टिकट के लिए जाना होता 32 किमी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। जिले में एक रेलवे स्टेशन ऐसा भी है जहां आरक्षण केंद्र तो है, लेकिन वहां से तत्काल टिकट नहीं मिलता। इसके लिए यात्रियों को 32 किलोमीटर दूर चलकर जौनपुर जंक्शन आना पड़ता है। स्टेशन अधीक्षक के मुताबिक कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन उच्चाधिकारी इस मामले का संज्ञान नहीं ले रहे।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन चार जोड़ी यात्री ट्रेनों का आवागमन होता है। इस स्टेशन से रोज करीब 500 यात्री सफर करते हैं। इनसे रेलवे विभाग को राजस्व भी ठीकठाक होता है। इसके बावजूद यहां यात्री सुविधाओं का बड़ा अभाव है। इस स्टेशन पर 23 जून 2016 को आरक्षण केंद्र की शुरुआत की गई लेकिन तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा नहीं दी गई। यात्रियों को तत्काल टिकट लेने के लिए करीब 32 किलोमीटर दूर जौनपुर जंक्शन जाना होता है। इससे उनका समय एवं धन दोनों नुकसान होता है। श्रीकृष्णानगर स्टेशन पर कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र की शुरुआत तत्कालीन सांसद डाॅ. केपी सिंह ने की। आरक्षण केंद्र रोजाना सुबह 11.30 बजे खुलता है और शाम पांच बजे बंद होता है। इसमें जो लोग लाइन में बच जाते हैं उन्हें दूसरे दिन आने को बोला जाता है।
इन ट्रेनों का होता है आवागमन
श्रीकृष्णानगर रेलवे स्टेशन बदलापुर में रक्सौल से आनंद विहार जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस अप डाउन, वाराणसी से लखनऊ अपडाउन मेमो ट्रेन, शिवपुर से उतरेटिया शटल एक्सप्रेस अपडाउन, सुल्तानपुर से वाराणसी अपडाउन पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है।
विज्ञापन

रोजाना 500 लोग कराते हैं रिजर्वेशन
श्रीकृष्णानगर रेलवे स्टेशन भले ही छोटा है लेकिन यहां के आरक्षण केंद्र पर भीड़ रहती है। रोजाना करीब 500 लोग अलग-अलग शहरों के लिए यहां स्थित आरक्षण केंद्र से टिकट लेते हैं। इससे रोजाना करीब एक लाख रुपये का राजस्व भी रेलवे को प्राप्त होता है।
आरक्षण केंद्र पर तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू करने के लिए कई बार यात्रियों व स्थानीय लोगों द्वारा कहा गया है। इस संबंध में कई बार पत्र भी भेजा गया है लेकिन उच्चाधिकारी इसका संज्ञान नहीं ले रहे हैं। - एसआर सरोज, स्टेशन अधीक्षक श्रीकृष्णानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें