फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आचार संहिता उल्लंघन करने पर अशोक सिंह समेत सात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने शनिवार को बीआरपी मैदान में जनसभा की। इसके पहले उन्होंने रोड शो भी किया। चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन के मामले में पुलिस ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह समेत सात पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह रोड शो व जनसभा की जो मानकों के विपरीत है। थानाध्यक्ष लाइन बाजार केके चौबे ने बताया कि एसवीकेपी पार्टी ने जनसभा के लिए ली अनुमति के विपरीत सभी कार्य किए गए। पार्टी ने सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक की अनुमति ली थी, लेकिन पांच बजे तक जनसभा की। इसके अलावा केवल एक लाउडस्पीकर लगाने को कहा था लेकिन कई लाउडस्पीकर लगाए गए।

इससे पहले उन्होंने खुली जीप में बैठ कर रोड शो किया जिसकी अनुमति नहीं थी। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह समेत सात के खिलाफ नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा रोड शो में प्रयोग की गई जीप व अन्य वाहनों को भी पुलिस ने जब्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें