फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्काजाम कर फूंका विधायक का पुतला

Mon, 09 Mar 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षों से जर्जर पड़े खेतासराय-मार्टिनगंज मार्ग की बदहाली को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने जैगहां बाजार के समीप लखमापुर मोड़ पर बैरिकेडिंग कर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक का पुतला फूंका और सत्ता पार्टी की होर्डिंगों को जलाकर विरोध जताया। तकरीबन साढ़े चार घंटे तक चले जाम के दौरान इलाके के व्यापारियों और दूकानदारों ने भी प्रदर्शनकारियों का साथ दिया।

इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे लोग बिलबिला गए। खेतासराय-मार्टिंनगंज रोड की हालत जैगहां बाजार में बेहद खराब है। सड़क की गिट्टियां पूरी तरह उखड़ चुकी हैं और बड़े-बड़े गड्ढे व्यवस्था को मुंह
विज्ञापन


 चिढ़ा रहे हैं। खास बात यह कि यह दयनीय स्थिति पिछले कई वर्षों से बनी हुई है। ग्रामीणों ने इसके विरोध में कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

 सप्ताह भर पूर्व ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से जिला प्रशासन को पत्रक भेजकर रोड की दुर्दशा से अवगत कराते हुए उसकी मरम्मत की मांग की थी, लेकिन बात नहीं बनी। सोमवार को सुबह नौ बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण लखमापुर मोड़ पर

 एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने बेंच आदि लगाकर खेतासराय-मार्टिनगंज मार्ग जाम कर दिया और नारेबाजी करने लगे। इससे मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। प्रदर्शनकारियों ने जैगहां को जोड़ने वाले अन्य मार्गों को भी जाम कर

 दिया। जानकारी मिलने के बाद खेतासराय थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी मानने को तैयार न थे। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के एई एमके चतुर्वेदी

 पहुंच गए। उन्होंने कहा कि विधायक नदीम जावेद की निधि से पांच सौ मीटर सड़क की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन प्रदर्शनकारी कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि हमें तत्काल काम चाहिए।

 एई के इस आश्वासन के बाद कि जून से सड़क पर काम लगा दिया जाएगा, ग्रामीणों ने दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे चक्काजाम समाप्त किया। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

इस मौके पर डा. सहाब, अयूब, रकीउद्दीन, राधेश्याम गुप्ता, पिंटू मौर्या, महताब, अब्दुल जब्बार, प्रदीप यादव, साजिद, लाल मोहम्मद, संजय मोदनवाल, मो. राशिद, ज्ञानचंद्र, आदिल, मो. अशरफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें