फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गुमटी का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। नगर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर के गेट पर रखी गुमटी का ताला तोड़कर शनिवार को चोरों ने हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। नगर के पुरानी बाजार निवासी कुल्लन गुप्ता रोडवेज परिसर में बने रैन बसेरा के बगल में अपनी गुमटी रखकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वह शुक्रवार की रात को दस बजे अपनी गुमटी के अंदर सामान रखकर चले गए। शनिवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। दुकान में रखे बीस पैकेट सिगरेट, पचास पैकेट गुटखा, एक दर्जन रेड बुल एनर्जी ड्रिंक, सैकड़ों पैकेट बीड़ी, साबुन, तेल, चिप्स के पैकेट गायब थे। दुकानदार के अनुसार 25 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। मामले में कोतवाल अशेष नाथ सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें