फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: न्यायालय के आदेश पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब सात महीने पहले हुई अपहरण के मामले में शनिवार को न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस के मुताबिक सात माह पूर्व अपनी मां के साथ अपने घर से विजयदशमी देखने जा रही थी। युवती को पटैला बाजार स्थित एक कॉलेज के बगल में सुनसान स्थान से चार युवकों ने जबरन खींचकर वाहन में बैठाया और उसका अपहरण कर भाग गए।
विज्ञापन

पीड़िता युवती की माता ने 156/3 के तहत न्यायालय में दावा कर आरोप लगाया कि वह अपनी पुत्री और गांव की कुछ महिलाओं के साथ पटैला बाजार में विजयदशमी देखने जा रही थी। उसकी बेटी आगे-आगे चल रही थी। सुनसान स्थल पर एक बोलेरो वाहन से मखदूमपुर गांव निवासी जसवंत, सुशांत उर्फ प्रवीण, शिवपूजन तथा शेरपुर गांव निवासी बबलू अचानक पहुंचकर उसकी बेटी को खींचकर जबरन वाहन में बैठा लिए। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों ने वाहन का पीछा भी किया लेकिन वे फरार हो गए। आरोप है कि घटना के तुरंत बाद वह थाने में जाकर नामजद तहरीर भी दी थी लेकिन पुलिस टाल मटोल करती रही। सात माह बीत जाने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है। प्रभारी निरीक्षक खुटहन संजय वर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें