बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के मिरशादपुर गांव में शनिवार रात शुभम के घर में घुसकर चोरों ने एक लाख रुपये से अधिक कीमत के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि चोर घर में घुस कर बक्शा तोड़ कर मंगलसूत्र, मांगटीका हार, चैन आभूषण आदि उठा ले गए। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आगेक् जा रही है।