शाहगंज/गौराबादशाहपुर। विभिन्न थाना क्षेत्रों में रविवार को अलग-अलग जगहों पर जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमेंआठ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
शाहगंज : क्षेत्र के सुरिस गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से अजीत सिंह (30) दूसरे पक्ष से विनय कुमार सिंह (45) घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
गौराबादशाहपुर : क्षेत्र के बंजारेपुर सोनकर बस्ती में जमीनी विवाद हुए मारपीट में छह लोग घायल हो गए। दीवार के निर्माण को लेकर विपक्षियों ने विरोध तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से रीना, फूलचंद, चिंता सोनकर, दीपचंद सोनकर, नंदू सोनकर व दूसरे पक्ष से तेरस घायल हो गए।