फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की तोड़कर क्लीनिक और मोबाइल की दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बाजार में स्थित एक क्लीनिक व मोबाइल की दुकान में खिड़की तोड़कर घुसे चोरों ने बुधवार की रात करीब ढाई लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। उधर, बाजार के दुकानदारों ने पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्लीनिक संचालक डॉ. पीएस बिंद ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे क्लीनिक पहुंचे तो अंदर सामान अस्त-व्यस्त था। काउंटर में रखा दस हजार रुपये नकद, इन्वर्टर, बैट्री, दवा सहित करीब पचास हजार रुपये का सामान चोरी था। बताया कि उनका घर वहां से करीब 20 किमी दूर लाइन बाजार थाना क्षेत्र में है। वह शाम को क्लीनिक बंद करके घर चले गए थे।
इसी तरह क्लीनिक से लगी मोबाइल की दुकान है। दुकानदार रवि ने बताया कि घटनास्थल से घर करीब दस किमी दूर जफराबाद थाना क्षेत्र के इमलो गांव में है। रोज की तरह बुधवार की रात नौ बजे दुकान बंद करके घर चले गए। रात में चोरों ने धावा बोल दिया। दुकान से छोटा-बड़ा कुल 50 मोबाइल, कम्प्यूटर, लेमिनेशन मशीन, बैट्री, इलेक्ट्रॉनिक मशीन, डिस्प्ले टच फोल्डर आदि चोरी हा गया। चोरी गए सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये बताया। कहा कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने डाग स्क्वायड के साथ पहुंचकर चोरी की घटना की जांच किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें