स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जलालपुर चौराहा के थानागद्दी मार्ग पर बगैर पंजीकरण के संचालित हो रही पैथालॉजी को बृहस्पतिवार को सील कर दिया। आरोप है कि जांच के दौरान पैथालॉजी संचालक ने कोई कागजात नहीं दिखाया। जिसपर टीम ने सील कर दिया। उधर, जांच टीम के आने की सूचना से कई पैथालॉजी संचालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। जांच टीम के आने की सूचना पर कई पैथालॉजी व चिकित्सालयों का शटर बंद हो गया।
डिप्टी सीएमओ डॉ. डीके सिंह एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी जलालपुर डॉ. आलोक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ दोपहर में शानू पैथोलॉजी लैब पर जांच करने पहुंचे। संचालक से पैथालॉजी के कागज मांगे तो संचालक द्वारा कोई कागजात नहीं दिखाया गया। ऐसे में टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। डिप्टी सीएमओ ने शानू पैथोलॉजी के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।