फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एक ही रात सात दुकानों में चोरी, चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पराउगंज बाजार में शनिवार की रात चोर सात दुकानों का ताला तोड़कर नकदी सहित सामान चुरा ले गए। चोरी की घटना को लेकर नाराज व्यापारियों ने चक्का जाम कर कर दिया। व्यापारी महिला चौकी इंचार्ज से खासे खफा हैं।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार छातीडीह गांव निवासी गुलाबचंद रोज की तरह रविवार की सुबह छह बजे दुकान खोलने पहुंचा तो देखा दुकान का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो कैश काउंटर का ताला टूटा था और उसमें रखा 25 हजार रुपये नकद और सीसी फुटेज का डीबीआर गायब मिला। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी तो पता चला कि बाजार में अन्य और दुकानों का ताला टूटा हुआ है। चोरों ने मेडिकल स्टोर, पान भंडार के काउंटर से 43500, हर्ष ज्वेलर्स से नौ हजार नकद चोरी हुआ है। कुछ दुकानों के ताले भी तोड़े गए थे। इस घटना से पूरे बाजार के व्यापारी जुट गए और थानागद्दी-जलालपुर मार्ग जाम कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
घटना की सूचना पाकर जलालपुर थाना से एसआई रोहित हमराहियों के साथ, चौकी प्रभारी प्रतिमा सिंह, जलालपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, त्रिलोचन बाजार के व्यापार मंडल अनुराग सेठ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। पुलिस द्वारा दो दिन में चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया गया। तब जाकर व्यापारियों ने चक्का जाम खत्म किया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने दुकानों में जांच की। थानाप्रभारी ने बताया कि मामले में कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें