शाहगंज। बीबीगंज बाजार में मंगलवार की रात बरामदे में अपनी मां के साथ सो रही पांच वर्ष की मासूम को लेकर एक युवक भागने लगा। मां के शोर मचाने पर वह बच्ची को छोड़कर भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और बुरा तरह पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शराब के नशे में धुत्त बताकर छोड़ दिया।
बीबीगंज बाजार निवासी एक व्यक्ति के घर में बाहर वाले बरामदे में अपनी मां के साथ पांच साल की मासूम सो रही थी। रात में एक युवक आया और बालिका को उठाने लगा तो बालिका रोने लगी। मां की नींद खुल गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। चोर-चोर चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर युवक आवाज सुनकर भागने लगा।
लोगों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई। इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस युवक के लेकर चौकी पहुंची। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। बीबीगंज चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया की युवक शराब के नशे में बीबीगंज रेलवे स्टेशन पर सोया था। रात में प्लेटफार्म के बाहर के एक मकान के समीप गया तो लोगों बच्चा चोर समझकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। वह दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने बीबीगंज स्टेशन पर पहुंचा गया। सीओ अंकित कुमार ने बताया कि बच्चा चोरी का मामला नहीं था। तथ्यों की जांच की जा रही है।