फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉकड्रिल: मॉल में लगी आग को बुझाने में एक कर्मी झुलसा

विज्ञापन
बदलापुर में मॉक ड्रिल करते पुलिस एवं फायर ब्रिगेड के जवान। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
बदलापुर। लखनऊ के होटल में अगलगी की घटना के बाद अग्निशमन विभाग सक्रिय हो गया है। बुधवार की शाम को पुलिस, स्वास्थ्य एवं अग्निशमन विभाग की टीम ने एक व्यापारिक प्रतिष्ठान के सामने मॉक ड्रिल करके अगलगी की स्थिति से निपटने की जानकारी दी।
विज्ञापन

व्यापारिक प्रतिष्ठान में आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी शुभम तोंदी ने प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह को सूचना दी। फायर ब्रिगेड को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया गया। उसके बाद फायर ब्रिगेड की दमकलें चल पड़ीं। अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पा लिया लेकिन माल का एक कर्मचारी बुरी तरह झुलस चुका था। सीओ ने एंबुलेंस को बुलवा कर कर्मचारी को सीएचसी भेजवाया।
माल में लगे अग्निशमन यंत्र का भी परीक्षण किया इस दौरान लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर यातायात को बंद रहा। इससे काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। चारों तरफ भीड़ एकत्रित हो गई थी। पुलिस, फायर ब्रिगेड तथा एंबुलेंस देख कर लोग एक दूसरे से घटना के बारे में पूछताछ करते रहे। आखिर में क्षेत्राधिकारी ने घोषणा की कि कहीं आग नहीं लगी थी। मॉकड्रिल की जा रही थी। आग लगने की स्थिति से निपटने का अभ्यास किया जा रहा था। इस घोषण के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें