फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बैडमिंटन की चिड़िया लेने आए युवकों ने की छेड़खानी और मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शुक्रवार रात को बैडमिंटन का चिड़िया लेने आए युवकों ने घर की महिला से छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट की। जिस घर में चिड़िया गिरी थी। उस घर की महिला ने यह आरोप लगाया है। चिड़िया लेने के बहाने आए युवकों ने छेड़खानी, छिनैती और मारपीट की। रात में एएसपी सिटी नितेश सिंह, सीओ सिटी विवेक जावला, शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा, कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह के साथ फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस तीन नामजद और तीन अज्ञात समेत कुल छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहल्ले में पुुलिस की तैनाती की गई है। महिला का आरोप है कि घर के सामने आताकरीम, हैदर, जुनैद आदि अन्य लड़के बैडमिंटन खेल रहे थे। बैडमिंटन की चिड़िया घर में फेंककर चिड़िया लेने के बहाने घर में घुसकर बदतमीजी करने लगे। शोर मचाने पर बेटे और बेटी आए। बेटे से मारपीट की। बेटी से छेड़खानी की। सोने की चेन छील ली। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन किया। दोनों पक्षों से काफी संख्या में लोग पहुंचे। मामले की सूचना मिलने पर भाजपा नेता भी पहुंचे। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि महिला की तहरीर पर आताकरीम, गुलाम हैदर, जुनैद व तीन अज्ञात पर छेड़खानी, मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें