देहात कोतवाली पुलिस द्वारा गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी। स्रोत- संवाद
मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने छितपुर मोड़ बरकछा के पास से कार से 20 लाख के गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा एएसपी सिटी नितेश सिंह ने शनिवार को कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर किया। एएसपी सिटी ने बताया कि देहात कोतवाल अमित मिश्रा व बरकछा चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह की टीम ने शुक्रवार को छितपुर मोड़ बरकछा के पास एक कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से 27 बंडलों में छिपाकर रखा 28 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद कार सवार भूपेंद्र पटेल निवासी अमोघ थाना पंवारा जौनपुर व रामचरन वर्मा निवासी भाटीं खुर्द थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया गया कि वे उड़ीसा से कार में छिपाकर गांजा प्रतापगढ़ ले जाते हैं। वहां मांग के अनुसार सप्लाई करते हैं। बताया कि हर सप्लाई का उन्हें 10 हजार रुपये मिलते हैं।