फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सफर के दौरान युवक की तबीयत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से सफर कर अपने घर बस से लौट रहे युवक की शनिवार की सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। मौके पर मौजूद परिवार के लोगों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील क्षेत्र के बिलारमऊ खंजहा पुर गांव निवासी अनिल कुमार चौरसिया (26) शुक्रवार को दिल्ली से बस पकड़कर अपने परिवार के साथ घर आ रहा था। अचानक सफर के दौरान उसकी तबीयत खराब होने से परिवार के लोग स्थानीय रोडवेज समीप बस से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे गांव के लोगों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव को घर लेकर चले गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने मामले से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें